'बेयर' के कीटनाशक से शख्स को हुआ कैंसर, कंपनी देगी $78 मिलियन मुआवज़ा
फिलाडेल्फिया (अमेरिका) की एक ज्यूरी ने जर्मनी की रसायन व दवा कंपनी बेयर को पेन्सिलवेनिया के एक शख्स को $78 मिलियन मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। दरअसल, शख्स का आरोप था कि कंपनी के राउंडअप कीटनाशक का उपयोग करने से उसे कैंसर हुआ था। हालांकि, बेयर ने कहा कि वह ज्यूरी के फैसले से असहमत है।