'ब्रेकिंग बैड' के ऐक्टर आरजे मिट्टे ने 34 साल की उम्र में की खुदकुशी: रिपोर्ट
'ब्रेकिंग बैड' में वॉल्टर वाइट जूनियर का किरदार निभाने के लिए मशहूर ऐक्टर आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने खुदकुशी की है लेकिन मामले की जांच अभी चल रही है। वह ऐक्टिंग के अलावा विकलांगों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते थे और समाजसेवी भी थे।