'बार डांसरों' ने कमरे में घुसकर यूपी में युवती को मारे लात-घूंसे व चप्पल, पैर छूकर मंगवाई माफी
झांसी (यूपी) में एक युवती को कमरे में लात-घूंसों व चप्पल से पीट रहीं कुछ लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो करीब 3-4 माह पुराना है और आरोपी लड़कियां बार डांसर हैं। वीडियो में युवती 'दीदी, मेरे पापा को बुला दो' कह रही है जबकि दबंग लड़कियां उससे पैर छूकर माफी मंगवाती दिख रही हैं।