'बॉर्डर 2' में सनी देओल और वरुण धवन संग दिखेंगे दिलजीत दोसांझ, शेयर किया वीडियो
फिल्म 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने शुक्रवार को घोषणा कर बताया कि इसमें ऐक्टर सनी देओल और वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ भी नज़र आएंगे। दिलजीत ने अनाउंसमेंट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम।" फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। गौरतलब है, फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज़ हुई थी।