'ब्रालेट तो बस...' कंगना ने बताया कृति सेनन के राखी ऐड में उन्हें ज़्यादा तकलीफ किस बात से हुई
GIVA के राखी ऐड में कृति सेनन के पहनावे पर सवाल उठाने वाली कंगना रनौत ने कहा है कि उनकी आलोचना कृति को यह बताने को लेकर नहीं थी कि वह क्या पहन सकती हैं और क्या नहीं। उन्होंने कहा, "ब्रालेट बड़े मुद्दे का एक बहुत छोटा-सा हिस्सा था...असली सवाल यह था कि...वहां कोई हलवा-पूरी, भगवान, तिलक, धूप/दीपक नहीं था।"