'ब्लाइंडसाइट चिप' से नेत्रहीन भी देख सकेंगे दुनिया, न्यूरालिंक को मिली इम्प्लांट की मंज़ूरी
अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने एलन मस्क की न्यूरालिंक को ‘ब्लाइंडसाइट चिप’ के इम्प्लांट की अनुमति दे दी है। एलन मस्क ने X पर इसकी पुष्टि की है। इस चिप के ज़रिए ऐसे लोग भी देख सकेंगे जो जन्म से ही दोनों आंखों से नेत्रहीन हैं या फिर जिन्होंने अपनी ऑप्टिक नर्व खो दी है।