'बालिका वधू' में शूटिंग करने पर पहली बार पीरियड्स के बारे में जाना था: अविका गौर
सीरियल 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का रोल करने वालीं अभिनेत्री अविका गौर ने बताया है कि 12 साल की उम्र में सीरियल में पीरियड्स को लेकर शूटिंग करने पर उन्हें पहली बार इसके बारे में पता चला था। उन्होंने कहा, "मेरी मां ने बोला था...'तुम्हें यह सीन करना है इसलिए बता रही हूं। यह असल ज़िंदगी में भी होगा'।"