'बोलने तो दो यार प्लीज़', दिल्ली में इवेंट के दौरान छात्रों से बोले कोहली; वीडियो हुआ वायरल
वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकैडमी के उद्घाटन के लिए मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम पहुंचे पूर्व आरसीबी कप्तान विराट कोहली छात्रों से बोलने देने की गुहार लगाते नज़र आए। छात्रों के लगातार उत्साहवर्धन और 'आरसीबी, आरसीबी' के नारे लगाने पर कोहली कुछ देर रुके और बोले, "बोलने तो दो यार प्लीज़।" कोहली का यह वीडियो वायरल हो गया है।