'बुलबुल' के रेप सीन को लेकर तृप्ति से कहा था- परेशान होने पर टोक दीजिएगा: राहुल बोस
अभिनेता राहुल बोस ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "मैंने फिल्म 'बुलबुल' के रेप सीन की शूटिंग से पहले अभिनेत्री तृप्ति डिमरी से कहा था कि कैमरा चालू होने पर मैं जानवर बन जाऊंगा, इसलिए परेशान होने पर 'राहुल' कहना और मैं रुक जाऊंगा।" उन्होंने आगे कहा, "वह (तृप्ति) बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनके साथ काम करना काफी अच्छा था।"