बेवकूफ लोग समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर कंगना रनौत
ऐक्ट्रेस व सांसद कंगना रनौत ने राजा रघुवंशी के मर्डर केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बेवकूफ लोग समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।" उन्होंने सोनम रघुवंशी को लेकर कहा, "महिला शादी से मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने ही माता-पिता से डरती है। हालांकि, वह कोल्ड ब्लडेड मर्डर प्लान कर सकती है...यह कितनी बेवकूफी की बात है।"