बिहार के मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी, कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे
बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंह से ₹30 लाख की मांग की गई है और नहीं देने पर एनसीपी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम भुगतने की बात कही गई है। सिंह ने इसे लेकर डीजीपी विनय कुमार से शिकायत की है।