बिहार होमगार्ड विभाग ने 15,000 पदों पर हुई भर्ती के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट की जारी
बिहार होमगार्ड विभाग ने 15,000 पदों पर हुई भर्ती के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक मापदंड परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अपना परिणाम वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट की घोषणा 10 ज़िलों के लिए हुई है जिनमें अररिया व औरंगाबाद सहित अन्य ज़िले हैं।