'भाइयों के रिहा होने का इंतज़ार है', दीपके ने शेयर की जेल में बंद रांका और सौरव दास की तस्वीर
तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को दिल्ली की अदालत से ज़मानत मिल गई। इसके बाद उन्होंने CJP के प्रमुख सदस्यों आशुतोष रांका और सौरव दास की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अब बस अपने भाइयों के...रिहा होने का इंतज़ार है।" दोनों फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।