'भाई सोना नहीं'...सांप के काटने के बाद 150 चांटे मारकर जगाए रखा और बचा ली भाई की जान
हरदोई (यूपी) में सांप के काटने के बाद एक युवक की जान बचाने के लिए उसके बड़े भाई ने उसे एक घंटे में 150 से ज़्यादा थप्पड़ मारकर जगाए रखा। बाद में डॉक्टरों ने उसे 15 ऐंटी वेनम इंजेक्शन दिए। इलाज के बाद युवक की जान बच गई। डॉक्टरों ने परिजनों से मरीज़ को सोने न देने को कहा था।