'भंगी', 'नीच', 'भिखारी' और 'मंगनी' नहीं हैं जातिसूचक शब्द: SC/ST ऐक्ट के तहत आरोप हटाते हुए HC
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने कुछ लोक सेवकों को 'भंगी', 'नीच', 'भिखारी' और 'मंगनी' जैसे शब्द कहने के आरोपी 4 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत आरोप हटाए हैं। बेंच ने कहा कि ये जातिसूचक शब्द नहीं हैं। दरअसल, अतिक्रमण हटाने गई टीम पर गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए चारों युवकों ने ऐसी टिप्पणियां की थीं।