'भागो, भागो, जान बचाओ'...उत्तरकाशी में कैसे मौत बनकर दौड़ी खीरगंगा? लोगों ने बताई आंखोंदेखी
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में मंगलवार को बादल फटने के बाद खीरगंगा नदी में सैलाब आने से तबाही मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने के बाद उन्होंने बाज़ार में मौजूद लोगों को 'भागो, भागो, जान बचाओ' चिल्लाकर सावधान करने की कोशिश की लेकिन पानी की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि कुछ ही पलों में वहां का नक्शा बदल गया।