'भंगार वाले बाबा' को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे: पुलिस
जोधपुर (राजस्थान) में 'भंगार वाले बाबा' के कथित तौर पर चिढ़ाए जाने से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने को लेकर आईजी विकास यादव ने 'एबीपी न्यूज़' से कहा है, "यह आत्मा को झकझोर देने वाली घटना है।" उन्होंने कहा कि बाबा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।