'भूतिया' स्टेशन, भोपाल में 3 साल से न ट्रेन रुकी और न पैसेंजर आया; भूत तलाशने आते हैं लोग
भोपाल (एमपी) का निशातपुरा रेलवे स्टेशन जून-2023 से ₹6 करोड़ में बनकर पूरी तरह तैयार है लेकिन आज तक यहां ना कोई ट्रेन रुकी और ना ही कोई यात्री आया। इस स्टेशन की पहचान 'भुतहा पते' के रूप में होने लगी है। एनबीटी के मुताबिक, स्थानीय निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया है कि पैरानॉर्मल लवर्स यहां पहुंच रहे हैं।