'भाबी जी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का हुआ निधन
मशहूर टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' समेत कई शो के लेखक मनोज संतोषी का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिवंगत मनोज संतोषी का पार्थिव शरीर हैदराबाद से बुलंदशहर के रामघाट लाया जा रहा है।