'भाबीजी घर पर हैं' के 'हप्पू सिंह' ने बुंदेलखंड को राज्य बनाने की उठाई मांग
'भाबीजी घर पर हैं' में 'दारोगा हप्पू सिंह' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर योगेश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग की है। उन्होंने पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत द्वारा चलाई मुहिम को समर्थन देते हुए वीडियो जारी किया। योगेश मूल रूप से बुंदेलखंड के हमीरपुर ज़िले के राठ कस्बे के रहने वाले हैं।