'भाबीजी घर पर हैं' फेम ऐक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का हुआ निधन
धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' की ऐक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का लिवर सिरोसिस के चलते निधन हो गया है। ऐक्ट्रेस ने पीयूष के निधन को लेकर कहा, "विनती है कि मुझे इस बारे में बात करने के लिए थोड़ा वक्त दें।" गौरतलब है, शुभांगी-पीयूष का शादी के 22 साल बाद फरवरी-2025 में तलाक हुआ था।