'भारत को चोट पहुंचनी चाहिए', पूर्व UK PM बोरिस ने किया भारत पर US के 100% टैरिफ का समर्थन
यूके के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत, चीन समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "भारत और चीन जैसे 5 बड़े देश हैं (जो रूसी तेल खरीदते हैं), टैरिफ से उन्हें चोट पहुंचनी चाहिए।" गौरतलब है कि यूके भी रूस से हज़ारों करोड़ रुपए का सामान आयात करता है।