'भारत के पास जवाबी हमला करने का पूरा अधिकार है' कहते पाकिस्तानी शख्स का वीडियो हुआ वायरल
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'न्याय' बताते एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तानी शख्स कहता है, "भारत के पास जवाबी हमला करने का पूरा अधिकार है...पहले आपने उनके लोगों पर हमला किया...उन्होंने जवाब दिया तो आपको अचानक शांति-मानवाधिकार याद आ गए...ये जज़्बा तब कहां था जब 26 बेगुनाह लोग मारे गए।"