'भारत ने 7 तरीकों से मेरी ज़िंदगी 'बर्बाद' कर दी',वीडियो शेयर कर ज़िम्बाब्वे का शख्स
ज़िम्बाब्वे के कंटेंट क्रिएटर कलुंबा म्वाले ने भारत में मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर किया है। मज़ाकिया अंदाज़ में उन्होंने कहा कि भारत ने 7 तरीकों से उनकी ज़िंदगी 'बर्बाद' कर दी। इनमें UPI पेमेंट, सस्ते ऑटो, फूड-डिलीवरी, किफायती कामगार, शाकाहारी भोजन की विविधता, MRP और हर जगह आसानी से मिलने वाली दुकानों का ज़िक्र है।