'भारत ने BRICS को बोरिंग बनाए रखा', चीन के किस खेल पर पूर्व विदेश सचिव ने किया आगाह
पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने सी राजा मोहन का हवाला देते हुए लिखा कि भारत की असली सफलता शायद यही रही कि उसने ब्रिक्स को 'बोरिंग' (वैचारिक नारों और पश्चिम-विरोधी बयानबाज़ी का मंच न बनने देना) रखा। बकौल राव, भारत के सामने चुनौती होगी कि BRICS को चीन के नेतृत्व वाले भू-राजनीतिक ध्रुव में बदलने से कैसे रोका जाए।