भारत ने उद्घाटन समारोह से पहले ही CWG 2026 में पक्का किया अपना पहला पदक
भारत ने उद्घाटन समारोह से पहले ही राष्ट्रमंडल खेल 2026 का अपना पहला पदक पक्का कर लिया है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को महिलाओं के 75-किलो क्वॉर्टर फाइनल में बाई मिली जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंच गईं और कांस्य पदक पक्का कर लिया। फाइनल में जाने के लिए टोक्यो ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट लवलीना का तुवालु की ताफाकी से मुकाबला होगा।