'भारत ने कोई नियम नहीं तोड़ा': रूसी तेल की खरीद पर केंद्र सरकार ने US को दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रूसी तेल की खरीद पर कहा है कि भारत ने कोई नियम नहीं तोड़ा बल्कि भारत के ऊर्जा व्यापार ने वैश्विक बाज़ारों को स्थिर रखने में मदद की। गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा था कि रूसी तेल खरीद के ज़रिए भारत में ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं।