भारत ने हमेशा पनाह दी है, यहां मुझे पूरा सम्मान मिला: शेख हसीना
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कहा कि भारत ने हमेशा शेल्टर दिया है। उन्होंने कहा, "जब मैंने बांग्लादेश छोड़ा तो पता नहीं था कि भारत आ रही हूं पर किसी तरह यहां पहुंच गई।" हसीना ने कहा, "सरकारों के बीच संबंध अपनी जगह है। यहां मुझे पूरा सम्मान मिला।"