'भारत-पाक मैच सैनिकों का अपमान है', उद्धव ठाकरे ने विरोध में सड़क पर उतरने का किया एलान

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एशिया कप-2025 में भारत और पाकिस्तान मैच को सैनिकों और राष्ट्रीय भावना का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना पूरे महाराष्ट्र में सड़कों पर उतरकर मैच का विरोध करेगी। ठाकरे ने कहा, "मेरे पिता (बालासाहेब ठाकरे) ने जावेद मियांदाद से कहा था कि...जबतक पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियां होती रहेंगी...भारत उनके साथ नहीं खेलेगा।"

Load More