'भारत बंद' के दौरान कॉन्स्टेबल से लाठी की मार खाने वाले बिहार के IAS अधिकारी का हुआ तबादला
बिहार सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 21 अगस्त को 'भारत बंद' के दौरान पटना में लाठीचार्ज के दौरान गलती से कॉन्स्टेबल से लाठी की मार खाने वाले एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर भी शामिल हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले खांडेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।