'भारत बंद' के दौरान बिहार में जलते टायरों पर से गुज़री स्कूली छात्रों से भरी बस, टला हादसा
गोपालगंज (बिहार) में बुधवार को 'भारत बंद' को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान स्कूली छात्रों से भरी एक बस जलते हुए टायरों के ऊपर से गुज़र गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, गोपालगंज पुलिस ने बताया कि टायर जलाने और सड़क जाम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।