'भारत में निवेश करें, यहां रातों-रात गायब नहीं होंगे', गोयल ने बिना नाम लिए चीन पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत को निवेशकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद बताया है। चीन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कारोबार करने वाले रातों-रात गायब होकर किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नहीं बनते। गौरतलब है कि उनका इशारा अलीबाबा के जैक मा की तरफ था। बकौल गोयल, भारत सभी व्यापारियों को पारदर्शी माहौल देता है।