भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच आज क्यों रॉकेट बना टाटा ग्रुप का यह शेयर?
भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को गिरावट के बीच वाराणसी में ताज गैंजेस और नदेसर पैलेस समेत कई होटल संचालित करने वाली बनारस होटल्स के शेयरों में 8% की तेज़ी देखी गई। इस साल कंपनी के शेयरों में 30% तक की तेज़ी आई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मज़बूत तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयरों में तेज़ी आई है।