'भारत से बदतर स्थिति है', रोम पहुंचे भारतीय पर्यटक ने बताई यूरोप में हीटवेव की स्थिति
रोम घूमने गए भारतीय पर्यटक अरोकिया राजशेखर ने यूरोप की भीषण गर्मी पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, "भारत छोड़ते समय वहां तापमान 42-45°C था लेकिन हर जगह एसी की सुविधा थी।" राजशेखर के मुताबिक, रोम में तापमान 36°C दर्ज हुआ था लेकिन गर्मी भारत से ज़्यादा महसूस हो रही थी जिससे उनके परिवार को काफी परेशानी हुई।