'भारत हमारे रडार पर है', चीन वाली रिपोर्ट को लेकर सज़ा की धमकी देते हुए ट्रंप के सलाहकार
एक अमेरिकी रिपोर्ट में भारत समेत 40 देशों पर चीन की मदद करने का आरोप लगाए जाने के बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि भारत उनके रडार पर है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के नए व्यापार ढांचे में ऐसे सख्त प्रावधान हैं जिससे ऐसे ट्रेंड्स में शामिल साझेदारों को दंडित किया जा सके।