'भ्रष्टाचार के बल पर 6 मकान व 12 कारों समेत करोड़ों का मालिक' बना यूपी का सरकारी बाबू
गोंडा (यूपी) में कार्यरत ₹50,000/माह वेतन वाले एक सरकारी बाबू ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार कर 6 आलीशान मकान व 12 कार खरीदने समेत करोड़ों रुपए की संपत्तियां बना ली हैं। उस पर 688 फर्ज़ी नियुक्तियां कराने का भी आरोप है। स्थानीय बीजेपी विधायक प्रेम नारायण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उसके खिलाफ जांच की मांग की है।