'भूल चूक माफ' बनी राजकुमार राव के करियर की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म
ऐक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब ₹50 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 'भूल चूक माफ' राजकुमार के करियर की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। राजकुमार की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म 'स्त्री 2' (₹597.99 करोड़) है।