'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिज़ाइनर का हुआ निधन, 17 घंटे पहले शेयर किया था टीज़र
प्रोडक्शन डिज़ाइनर व आर्ट डायरेक्टर रजत पोद्दार का शुक्रवार रात लंदन में निधन हो गया। निर्देशक अनीस बज़्मी ने कहा, "बीती रात उनसे बात हुई थी...हम 30-साल से दोस्त थे। भरोसा नहीं होता कि वह नहीं रहे।" रजत आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिज़ाइनर थे और उन्होंने 17-घंटे पहले फिल्म का टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया था।