'भूल भुलैया 3' के लिए कार्तिक के 3 गुना फीस लेने की अफवाह पर निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन द्वारा फिल्म 'भूल भुलैया 3' के लिए 3 गुना फीस लेने की अफवाहों पर निर्देशक अनीस बज़्मी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वह अचानक ऐसा नहीं करेगा...उसके ज़हन में...है कि मैंने इतनी मेहनत की है तो इतना मिलना चाहिए...बेवजह मांग नहीं करेगा।" टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक को ₹40-50 करोड़ फीस दी गई है।