'भूल भुलैया 3' सोलो रिलीज़ होती तो बिज़नेस डबल होता: 'सिंघम अगेन' से क्लैश पर बज़्मी
निर्देशक अनीस बज़्मी ने कहा है कि उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' में क्लैश नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, "अगर हमारी फिल्म सोलो रिलीज़ होती तो बिज़नेस डबल होता। उनके (सिंघम अगेन के मेकर्स) साथ भी यही हुआ होगा।" 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने काम किया था।