'भगवान को बलि चाहिए', वाराणसी में युवक ने 1 माह की बच्ची को गोद में लिया, फिर ज़मीन पर पटका
सारनाथ (वाराणसी) में एक पड़ोसी ने शनिवार रात 1 माह की बच्ची को उसके दादा की गोद से छीनकर 2 बार ज़मीन पर पटक दिया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसे ‘भगवान ने कहा था कि 'मुझे बलि चाहिए'। आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है।