'भजन क्लबिंग ट्रेंड' क्या है जो Gen-Z के बीच हो रहा है पॉपुलर?
भजन क्लबिंग एक ऐसा ट्रेंड है जिसमें Gen-Z युवा पारंपरिक भजन संध्या और नाइट क्लब का अनुभव साथ में लेते हैं। इसमें युवा हल्की रोशनी वाले हॉल्स में बैठकर भजन सुनते हैं और तालियां बजाते हैं। @backstagesiblings इंस्टाग्राम हैंडल चलाने वाले भाई-बहन राघव और प्राची इस अनोखे ट्रेंड को भारत में आगे ले जाने वाले लोगों में शामिल हैं।