'भरत तिवारी को प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई'; बहन बोली- मुर्दों के बीच रखकर भागी पुलिस
भोजपुर (बिहार) में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की बहन ने कहा है कि भरत को पांच गोलियां मारी गई थीं और पुलिस ने उसके प्राइवेट पार्ट में गोली मारी थी। बहन का यह भी दावा है कि पटना के अस्पताल में रेफर किए जाने के बाद पुलिस उनके भाई को मुर्दों के बीच लिटाकर निकल गई थी।