'मैं छठा पति हूं', युवक का दावा- पत्नी ने 5 शादियां छिपाकर रचाया ब्याह; खुद को बताया था कुंवारी
इंदौर (एमपी) के युवक ने शादी के एक साल बाद पत्नी पर उसकी पिछली पांच शादियां छिपाने का आरोप लगाया है। युवक के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पत्नी की पुरानी तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद उसे इन शादियों की जानकारी मिली। उसके मुताबिक, महिला ने खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी की थी जबकि वह उसका छठा पति है।