'मैं तुझको भगा लाया हूं' गाने में थी एक बड़ी गलती, गीतकार समीर अनजान ने किया खुलासा
मशहूर गीतकार समीर अनजान ने 'फिल्मफेयर' से 1997 की फिल्म 'हीरो नंबर 1' के गाने 'मैं तुझको भगा लाया हूं तेरे घर से, तेरे बाप के डर से' को लेकर बताया है कि इसमें एक बड़ी लॉजिकल गलती थी। उन्होंने बताया कि डेविड धवन को समझाया था कि इसमें लड़की का बाप नहीं है तो ये फिट नहीं बैठेगा।