'मैं पार्टी की शौकीन थी, अरबपति ससुर नहीं देते थे पैसे', बहू ने बताई अरबपति ससुर की हत्या की वजह
कानपुर के अरबपति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्यारोपी बहू शालू ने पुलिस को बताया है कि वह पार्टी की शौकीन थी और ससुर उसे पैसे नहीं देते थे इसलिए उसने उनकी हत्या करवाई। बकौल रिपोर्ट्स, विनीत अपने बेटे-बहू को अन्य कर्मचारियों की तरह एक निश्चित राशि देते थे। गौरतलब है, शालू ने ₹6-लाख की सुपारी देकर ससुर की हत्या करवाई।