'मां बह गई', नेपाल बाढ़ के मलबे में फंसकर बची 5 साल की इशारा ने बताई आपबीती
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के मलबे में फंसकर बची इशारा तमांग नामक 5 साल की बच्ची ने आपबीती सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इशारा रासुवा ज़िले में बाढ़ में फंस गई थी और वह एक जाल में अटक गई, जिसके बाद बचावकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने बताया, "मां बह गई...मैं कूदी, फिर जाल में फंस गई।"