'मैं स्कूली बच्चा नहीं हूं'...बॉस को दिया गया बीमार Gen Z कर्मचारी का जवाब हुआ वायरल
एक Gen Z कर्मचारी के सिक लीव लेने पर मैनेजर द्वारा डॉक्टर की पर्ची मांगे जाने पर कर्मचारी के जवाब का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हुआ है। कर्मचारी ने जवाब दिया था, "मैं स्कूली बच्चा नहीं हूं...मेरे पास सिक लीव थी इसलिए ले ली।" उसने तंज़ कसते हुए लिखा, "मेरे पास प्रिस्किप्शन...और पैरेंट्स के साइन वाली लीव ऐप्लिकेशन नहीं है।"