'मैं हाथ मिलाने भारतीय पवेलियन तक गया था', सलमान आगा ने बताई 'हैंडशेक विवाद' की पूरी कहानी
पाकिस्तान की T20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप-2025 के दौरान हुए हैंडशेक विवाद पर एक शो में खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि टॉस से पहले उन्हें बता दिया गया था कि हाथ नहीं मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैच के बाद हम उनके पवेलियन की तरफ जा रहे थे...हैंडशेक के लिए...उन्होंने तब भी नहीं किया।"