'मैं हाफिज़ सईद का गुलाम हूं', लश्कर आतंकियों के साथ मंच साझा कर पाक नेता ने दिखाई बेशर्मी
एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ मंच साझा करते हुए कह रहे हैं, "मैं हाफिज़ सईद साहब का गुलाम हूं।" इसके बाद उन्होंने भारत को खोखली धमकी देते हुए कहा, "हिंदुस्तान में न चिड़िया चहकेंगी और न ही बिड़ला मंदिर में कोई घंटी बजेगी।"